यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल, रास्ते बहे और घरों पर मंडराया खतरा; बदरीनाथ हाईवे भी बंद
उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है जिससे कई रास्ते बह गए और घरों को ...और पढ़ें

HighLights
- चमोली जिले में बादल फटने से खासा नुकसान
- बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे भी बंद
जासं, चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से खासा नुकसान हो गया। कई रास्ते बह गए और घर खतरे की चपेट में आ गए हैं। वहीं बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे भी बंद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक थराली टूंडरी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। थराली देवाल मोटर मार्ग जगह जगह अवरुद्ध हो गया है। विकासखंड पोखरी के ग्राम बमोथ में बुधवार रात हुई लगातार बारिश से सतीश टम्टा का संयुक्त आवासीय मकान खतरे की चपेट में आ गया है। निवर्तमान प्रधान प्रकाश रावत ने प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
चमोली में मौसम खराब बना हुआ है। रात से हो रही बारिश गुरुवार सुबह थमी। बदरीनाथ हाईवे उम्मटा, नंदप्रयाग, कुहेड में बंद पड़ा हुआ है। खोलने का काम जारी है।
उत्तरकाशी में बीते चार दिनों से ओजरी के पास सड़क का करीब 15 मीटर से अधिक हिस्सा बहने से अवरुद्ध यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अब तक नहीं खुल पाया है।
गत बुधवार रात मूसलाधार बारिश के चलते हाईवे हनुमान चट्टी के पास बनास में भी धंस गया है, इससे यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बहाल होने में लंबा समय लग सकता है।
