Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटे के लिए Chardham Yatra रोकी, पड़ावों पर सात हजार से अधिक यात्री कर रहे इंतजार

    चमोली जिले में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ और हेमकुंड की यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। गढ़वाल कमिश्नर के आदेश पर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया। राजमार्ग पर भूस्खलन और नदियों के उफान को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर 7000 से अधिक यात्री रुके हुए हैं जिन्हें पुलिस-प्रशासन द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

    By Devendra rawat Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 29 Jun 2025 07:20 PM (IST)
    Hero Image
    मौसम सामान्य होने पर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। प्रतीकात्‍मक

    संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। चमोली जिले में यात्रा 24 घंटे के लिए रोके जाने के बाद यात्रा पड़ावों पर सात हजार से अधिक यात्री ठहरे हुए हैं। पुलिस प्रशासन लगातार यात्रियो की सुरक्षा को लेकर जागरुक कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने कहा कि सोमवार को मौसम की स्थिति के बाद ही यात्रा सुचारु करने पर निर्णय लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि बीते दिन से हो रही वर्षा से चमोली जिले में जन जीवन अस्त ब्यस्त है। मौसम विभाग ने तीन दिन का अलर्ट घोषित किया है। रविवार की सुबह गढवाल कमिश्नर के आदेश के पर जिला प्रशासन ने हेमकुंड व बदरीनाथ की यात्रा 24 घंटे के लिए रोकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि हाइवे पर जगह जगह भूस्खलन व नदी नालों के उफान पर होने के चलते यात्री सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है।

    कहा कि यात्रा पड़ावों पर सुरक्षित जगहों पर यात्रियों को रोका गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि सोमवार को मौसम की स्थिति का अवलोकन करने के बाद कमिश्नर के आदेशों के बाद ही यात्रा सुचारु की जाएगी। पुलिस व प्रशासन यात्रियों के लिए मददगार बना हुआ है। यात्रा के प्रमुख पडाव गौचर,कर्णप्रयाग, चमोली ,पीपलकोटी, जोशीमठ ,घांघरिया ,बदरीनाथ ,पांडुकेश्वर आदि स्थानों पर सात हजार से अधिक यात्री ठहरे हैं।

    बताया गया कि यात्री यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान मौसम के साथ हाइवे की स्थिति को लेकर पुलिस वाहनों से एनाउंसमेंट हो रहा है। यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की दिक्कतों को भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुन रहे हैं। जो यात्री स्वंय की व्यवस्था में रहने की स्थिति में नहीं है उनकी व्यवस्था पुलिस प्रशासन कर रही है। बताया गया कि ज्योतिर्मठ ,गोविंदघाट में गुरुद्वारे में यात्रियों को ठहराया गया है।

    पुलिस अधीक्षक सवे्रश पंवार ने बताया कि यात्रा पड़ावों पर सात हजार से अधिक यात्रियों को रोका गया है। कहा कि यात्री सुरक्षा को लेकर यात्रियों को लगातार जागरुक किया जा रहा है।