Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamoli: पुष्प प्रेमियों के लिए खुशखबरी... पर्यटकों के लिए खोली गई 'फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान'

    By Jagran NewsEdited By: Riya Pandey
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 05:37 PM (IST)

    गोपेश्वर विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खोल दी गयी है। पहले दिन 40 पर्यटकों ने फूलों की घाटी के दीदार किए। समुद्रतल से लगभग 13000 फीट पर स्थित विश्व धरोहर वैली ऑफ फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है।

    Hero Image
    गोपेश्वर: विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खोल दी गयी है।

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खोल दी गयी है। पहले दिन 40 पर्यटकों ने फूलों की घाटी के दीदार किए।

    समुद्रतल से लगभग 13000 फीट पर स्थित विश्व धरोहर वैली ऑफ फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। यहां फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें बह्रमकमल, जैस्मिन, गोल्डन लिली, ब्लू पॉपी, मैरीगोल्ड सहित कई अन्य फूल हैं। पुष्प प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। बिट्रिश पर्वतारोही फ्रेंक स्मिथ इसे दुनिया के सामने लाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीयों के लिए 150 व विदेशी पर्यटकों के लिए है 600 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस

    फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान चमोली जनपद में स्थित है। यह 87.50 वर्ग किमी में फैली हुई है। 1982 में राष्ट्रीय उद्यान तथा 1988 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया। यहां जाने के लिए भारतीयों के लिए 150 तथा विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती है।