विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगथल में भालू का कहर: मवेशियों पर हमला, एक बैल की मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम कर प्रदर्शन

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:15 PM (IST)

पोखरी विकासखंड के बंगथल गांव में भालू के हमले में एक बैल की मौत हो गई और दो अन्य मवेशी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, पोखरी (चमोली)। विकासखंड के बंगथल गांव में भालू का आतंक जारी है। बीती रात भालू ने दो गोशालाओं के दरवाजे तोड़कर मवेशियों पर हमला किया। एक बैल की मौत हो गई, जबकि एक बैल और एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, भालू ने भगत लाल पुत्र पुष्कर लाल की गोशाला में घुसकर एक बैल को मार डाला और दूसरे बैल को घायल कर दिया। दूसरी घटना में सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह की गोशाला का दरवाजा तोड़कर भालू ने एक गाय को घायल किया।

लगातार हमलों से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मृत बैल को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि डीएफओ, रेंजर और वन विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचने तक जाम नहीं खोला जाएगा। सूचना मिलने पर केदारनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं, वन दरोगा आनंद सिंह रावत और गोपाल सिंह रमोला मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार हो रहे हमलों से लोगों और मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

उन्होंने भालू के आतंक से निजात दिलाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान ज्योति देवी, पूर्व प्रधान ललित मिश्रा, भगत लाल, सुरेंद्र नेगी, मिलन मिश्रा, विवेक भारती, मुकेश लाल, कन्हैया प्रसाद भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष सावित्री देवी, कुंवरी देवी, कुसुमलता देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 24 घंटे बाद सभी शव बरामद, एम्स ऋषिकेश भेजे

यह भी पढ़ें- चमोली का फूलों की घाटी नेशनल पार्क शीतकाल के लिए बंद, रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।