बदरीनाथ चढ़ावा विवाद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले- पुजारी नहीं करते चोरी, कर्मचारी हो सकते हैं दोषी
बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण, ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट।
HighLights
महेंद्र भट्ट ने बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी पर बयान दिया
कहा ब्राह्मण, पुजारी, पंडा मंदिर में चोरी नहीं करते
प्रमोद नौटियाल पर चढ़ावे की हेराफेरी का आरोप है
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट का एक बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
उनका कहना है कि ब्राह्मण, पुजारी व पंडा कभी भी मंदिर में चोरी नहीं करते। उन्हें तो यजमान दक्षिणा देते हैं। ऐसे में क्या ये उचित है कि वे बिना जेब के कुर्ते के साथ मंदिर में जाएं।
धाम में चढ़ावे की गिनती के दौरान वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल पर नोटों के बंडल व सोने-चांदी के उपहार ठिकाने लगाने के आरोप लगे थे।
इसके बाद मंदिर समिति ने चढ़ावा गणना में गड़बड़ी न हो, इसके लिए एसओपी बनाने की बात कही थी। इसमें कार्मिकों को बिना जेब के वस्त्र पहनकर ही मंदिर के अंदर भेजने की बात कही गई है।
इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि चढ़ावे में हेराफेरी करने वाले संस्था के कर्मचारी हो सकते हैं। उनके लिए कोई भी नीति बने, सबको स्वीकार है, लेकिन ब्राह्मण, पुजारी व पंडों पर हमेशा यजमानों का विश्वास रहता है।
