शुरू हुई बदरीनाथ के कपाट बंदी की प्रकिया, आज बंद होंगे भगवान गणेश के दरवाजे
बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे, जिसकी पंच पूजा प्रक्रिया आज से शुरू हो ...और पढ़ें

बदरीनाथ धाम. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में भले ही बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होने हैं लेकिन कल,आज से कपाट बंद होने की प्रकिया शुरु हो जाएगी।
पंच पूजाओं के तहत कल,आज भगवान गणेश परिक्रमा परिसर स्थित भोग मंडी के पास गणेश मंदिर के बजाय नारायण के साथ विराजित होंगे। दिनभर पूजा अर्चना के बाद सांय को संयन आरती के पश्चपात मंडपंम में निश्चित स्थान पर भगवान गणेश विराजमान होकर गणेश जी के कपाट बंद होंगे।
बदरीनाथ मंदिर आने का आमंत्रण दिया
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात नौ बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद करने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाएं कल,आज से से शुरू होंगी। मंदिर समिति ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 12 नवंबर को पंच पूजाओं के तहत विधि विधान व पूजा अर्चनाओं के साथ श्री गणेश जी के कपाट बंद होंगे। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 14 नवंबर को खड्ग पुस्तक पूजा और वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा।
15 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को श्री बदरीनाथ मंदिर आने का आमंत्रण दिया जाएगा। अगले दिन रात नौ बजकर 37 मिनट पर धाम के कपाट बंद होंगे। पंच पूजाएं बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और डा. अमित बंदोलिया संपन्न कराएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।