विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badrinath Dham के कपाट बंद होने में अभी डेढ़ सप्ताह बाकी, अंतिम चरण में खासी रौनक; श्रद्धालुओं का लगा तांता

Published: Sun, 03 Nov 2024 05:44 PM (IST)

Badrinath Dham बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने में डेढ़ सप्ताह शेष रहने के बावजूद यात्रियों की संख्या में कोई ...और पढ़ें

Badrinath Dham: सीजन के अंतिम चरण में बदरीनाथ धाम में खासी रौनक। जागरण
Badrinath Dham: सीजन के अंतिम चरण में बदरीनाथ धाम में खासी रौनक। जागरण

HighLights

  1. धाम में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन पांच हजार से अधिक

संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के लिए अभी डेढ़ सप्ताह बाकी है। बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन पांच हजार से अधिक होने के चलते सीजन के अंतिम चरण में खासी रौनक है।

यही कारण है कि ठंड बढ़ने के साथ अमूमन व्यापारी बदरीनाथ से व्यापार समेट कर लौट आते थे लेकिन इस बदरीनाथ धाम व माणा में व्यापारिक प्रतिष्ठान होटल, होम स्टे सुचारु होने के साथ लोग वहीं जमे हुए हैं।

बदरीनाथ धाम में इस वर्ष अब तक कुल 12 लाख 80 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। देश के प्रथम गांव माणा में तीर्थयात्रियों की भीड़ लगी हुई है। इस यात्रा सीजन में श्राद्ध पक्ष से ही यात्रियों की संख्या में हुई बढोत्तरी अभी भी जारी है ।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: ...तो क्‍या दीवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, पढ़ें क्‍या कहती है मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी?

अंतिम चरण में भी यात्रियों की भीड़ से स्थानीय कारोबारी डटे

स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रा के अंतिम चरण में ठंड बढ़ने के साथ तीर्थयात्रियों की संख्या भी घट जाती थी ऐसे में कई होटल, होम स्टे व माणा में भी जनजाति के लोग अपने शीतकालीन प्रवासों की ओर लौट आते थे लेकिन इस बार अंतिम चरण में भी यात्रियों की भीड़ से स्थानीय कारोबारी डटे हुए हैं।

बदरीनाथ धाम में प्रसाद का कारोबार करने वाले परमानंद मंमगाई का कहना है कि यात्रियों की संख्या इस बार यात्रा के अंतिम चरण में भी यात्रा निरंतर बनी हुई है यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। हालांकि ठंड होने के चलते अधिकत्तर यात्री दर्शन कर उसी दिन वापस लौट रहे हैं। यात्रियों के माणा, सहित अन्य तीर्थस्थलों पर जाने से कारोबारियों को भी खासा मुनाफा हुआ है।

मंदिर समिति के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल का कहना है कि यात्री व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारु हैं। साथ ही ठंड को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा अलावा भी जलाए जा रहे हैं। यात्री दर्शनों के बाद देश के प्रथम गांव माणा सहित अन्य तीर्थस्थलों को देखने जा रहे हैं जिससे बदरीश पुरी व माणा में रौनक है।

बदरीनाथ धाम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

गोपेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे भाजपा नेता विजयवर्गीय का हेलीपैड पर बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित अन्य मंदिरों में भी दर्शन व पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें- Online Gaming के लिए 10वीं के छात्र ने अपने ही घर में करवाई 40 लाख की चोरी, उत्‍तराखंड में सामने आया चौंकाने वाला मामला