विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं की गूंज थमी, अब नारायण जप करेंगे श्रद्धालु... कल बंद होंगे कपाट

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:12 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Nov 2026 09:20 AM (GMT+05:30)

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजा के तीसरे दिन खड्ग पुस्तक पूजा संपन्न हुई, ...और पढ़ें

बदरीनाथ धाम. File Photo

बदरीनाथ धाम. File Photo

HighLights

  1. पंच पूजा के तीसरे दिन खड्ग पुस्तक पूजा संपन्न हुई

  2. बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन अब बंद

  3. श्रद्धालु अब वेद ऋचाओं की जगह नारायण जप करेंगे

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत चल रही पंच पूजा के तीसरे दिन शनिवार दोपहर बाद खड्ग पुस्तक पूजा संपन्न हुई। इसके साथ ही वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया।

अब नारायण की पूजा-अर्चना में वेद ऋचाएं नहीं पढ़ी जाएंगी। भक्तों और पुजारियों को वेद ऋचाओं के बजाय स्वयं नारायण का जप करना होगा। वेद और उपनिषद की पुस्तिकाओं को पूजा के बाद उचित स्थान पर रख दिया गया।

16 नवंबर को रात नौ बजकर 37 मिनट पर बंद होंगे कपाट

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात नौ बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद करने से जुड़ी पंच पूजा गुरुवार से शुरू हुईं। शनिवार को दोपहर बाद से वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया। इसके साथ ही खड्ग पुस्तक पूजा संपन्न हुई।

वेद उपनिषद पुस्तिकाओं को पूजा-अर्चना के बाद उचित स्थान पर रख दिया गया। तीसरे दिन की पूजा बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल, डा. रवीन्द्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और डा. अमित बंदोलिया ने संपन्न कराई।

पंच पूजा के अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज पंचभैया मोनू, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, पंडित मोहित सती, संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल ने बताया कि रविवार को मां लक्ष्मी को मंदिर आने का आमंत्रण दिया जाएगा। कपाट बंद होने में अब मात्र दो दिन शेष हैं। धाम में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है। हर दिन हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बदरीनाथ धाम की मर्यादा और हेलीकॉप्टर हादसे की जांच पर जोर दिया

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 16 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।