विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ-औली में बर्फबारी से तीर्थयात्री और पर्यटक उत्साहित ठंड ने दी दस्तक

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM (IST)

चमोली जिले में मौसम बदलने से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और औली सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर (चमोली)। जनपद में मौसम ने करवट बदला है। श्री बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली ,गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से ठंड ने भी दस्तक दे दी है। रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया।

श्री बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बीच तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए इस दौरान तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी का भी खूब लुफ्त उठाया । बर्फबारी के नजारों को तीर्थयात्री कैमरे में कैद करते दिखे तो कहीं यात्री अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए बर्फबारी में सेल्फी व फोटो भी खींचते रहे।

WhatsApp Image 2026-11-15 at 7.53.45 PM

ठंड के बावजूद भी यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला । औली में भी बर्फबारी से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। औली में हुई बर्फबारी से पर्यटकों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बर्फबारी का आनंद उठाया। जबकि निचले स्थानों में वर्षा व ओलावृष्टि होने से ठंड ने भी दस्तक दी है। 

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं की गूंज थमी, अब नारायण जप करेंगे श्रद्धालु... कल बंद होंगे कपाट

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में एक दिन, बर्फबारी से हुआ भगवान बदरी विशाल का श्रृंगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।