बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में एक दिन, बर्फबारी से हुआ भगवान बदरी विशाल का श्रृंगार
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में एक दिन शेष है, जहां अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में अब एक दिन का समय ही शेष हैं।
भगवान बद्रीविशाल के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का धाम पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बदरीनाथ धाम में यातायात का दबाव भी काफी बढ़ गया है।
आज सुबह से ही धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद चमोली पुलिस के जवान अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुलिस जवान बारिश और बर्फबारी के बीच सड़कों पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
यह भी पढ़ें- Weather Today: लो आ गई ठंड! उत्तराखंड में बदला मौसम, ताजा बारिश-बर्फबारी से पारा धड़ाम