Weather Today: लो आ गई ठंड! उत्तराखंड में बदला मौसम, ताजा बारिश-बर्फबारी से पारा धड़ाम
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है, मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट बदल ली। मैदानी इलाकों में बादलों के साथ बूंदाबांदी हुई तो पहाड़ी इलाकों में शनिवार हुई बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों के 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
सुबह देर तक कोहरा छाया रहने से जनजीवन पर रहा असर
अल्मोड़ा : पहाड़ पर सुबह कोहरा तो सांझ ढलते ही सर्द हवा ठंडक बढ़ाने लगी है। वहीं दिन में धूप खिलने से राहत है। सुबह काफी देर तक कोहरा, आसमान में बादलों की आवाजाही व ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान में 0.4 व न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
नवंबर माह के पहले पखवाड़े में पहाड़ में आए दिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जो सूर्योदय के काफी देर बाद छंटा। इसका जनजीवन पर असर पड़ा।
आसमान में बादलों की आवाजाही संग हवा चलने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम को ठंडी हवा चलने से इसका असर बाजार पर भी पड़ा। बाजारों में विगत दिवस की तुलना में रौनक कम ही रही।
शनिवार को अधिकतम तापमान 23.1 व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज बदरीनाथ-हेमकुंड में हिमपात
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, छठ पर हो सकती है बारिश; IMD ने जताया तापमान में गिरावट का अनुमान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।