विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली में दुर्गम रास्ते पर AAIB अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:42 PM (IST)

बद्रीनाथ-ज्योतिर्मठ के बीच पांडुकेश्वर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल की जांच के दौरान विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के एक अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण गोपेश्वर (चमोली)। शुक्रवार को बद्रीनाथ ज्योतिर्मठ के बीच पांडुकेश्वर की पहाड़ी में हैलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल की जांच के लिए गई इयर ट्रैफिक जांच व्यूरो व युकाडा की टीम के सदस्य की तबीयत बिगड़ने पर रैस्क्यू कर लाया गया।

बताया गया कि तीन सदस्यीय जांच दल जांच के लिए पांडुकेश्वर में डेरा डाले थी। बताया गया कि जांच टीम मौके के लिए पैदल गई थी। इस दौरान लंबे जंगली पैदल दुर्गम रास्ते में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के अधिकारी की अचानक बिगड़ी तबीयत बिगड़ गई।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 1.01.49 PM

इस दौरान पुलिस एवं एसडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बीती रात्रि लगभग सात बजे पुलिस कंट्रोल रूम गोपेश्वर को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक नवंबर को जांच टीम पाण्डुकेश्वर के रास्ते हैलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए थे।

वापस लौटते समय उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई है तथा वह चलने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही कोतवाली गोविन्दघाट पुलिस द्वारा तत्काल एसडीआरएफ टीम को सूचित कर रेस्क्यू टीम को बताए गए स्थान के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम ने स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि बीमार व्यक्ति विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी हैं, जो स्वास्थ्य खराब होने के कारण चलने में असमर्थ थे।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं दुर्गम रास्ते को देखते हुए पुलिस एवं एसडीआरएफ जवानों ने उन्हें अपने कंधों पर उठाकर सुरक्षित पाण्डुकेश्वर पहुंचाया। समय पर मिली सूचना और पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम की त्वरित तत्परता से दिनेश डांगी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वर्तमान में उनका स्वास्थ्य सामान्य है।

यह भी पढ़ें- चमोली में पेंशनर्स को बड़ी राहत, घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, यह है प्रक्रिया

यह भी पढ़ें- चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 24 घंटे बाद सभी शव बरामद, एम्स ऋषिकेश भेजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।