Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, बागेश्‍वर में भूस्खलन से खतरे में नौ परिवार

    उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है बागेश्वर में भूस्खलन से नौ परिवार खतरे में हैं। अतिवृष्टि के कारण कई घर और आंगन ध्वस्त हो गए हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावितों को सुरक्षा के लिए राप्रावि और पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया है। हड़बाड़ में वर्षा और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है जिससे कई लोग बेघर हो गए हैं। प्रशासन उन्हें राशन किट वितरित कर रहा है।

    By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 16 Aug 2025 08:07 PM (IST)
    Hero Image
    बागेश्‍वर में भूस्खलन से खतरे में नौ परिवार. Jagran

    जासं, बागेश्वर । जिले में अतिवृष्टि का दौर जारी है। हडबाड़ गांव में भूस्खलन हो रहा है। जिसकी जद में नौ परिवार आ गए हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावितों को सुरक्षा की दृष्टि से राप्रावि तथा पंचायत घर में शिफ्ट किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा लोगों के घरों के आगंन ध्वस्त हो गए हैं। आठ सड़कों पर यातायात बाधित है। बागेश्वर तहसील के हड़बाड़ में वर्षा तथा भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। नौ परिवार बेघर हो गए हैं।

    प्रशासन ने उन्हें राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा पंचायत घर हड़बाड़ में शिफ्ट कर दिया है। क्षेत्रीय पटवारी के माध्यम से उन्हें राशन किट वितरित किए गए हैं। आटा चक्की तथा दुकान क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें राशन वितरित किया गया है। इसके अलावा एक पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है।

    जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार कमला देवी पत्नी कुंदन सिंह, जगदीश सिंह पुत्र चतुर सिंह, गोपाल सिह पुत्र चतुर सिंह, पवन सिंह पुत्र चतुर सिंह, पूरन राम पुत्र केशर राम, प्रताप राम पुत्र पूरन राम, रोहित कुमार पुत्र प्रताप राम, नंदाबल्लभ पांडे पुत्र किशनानंद, ललित सिंह पुत्र कुंवर सिंह आदि आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

    =========

    अतिवृष्टि से लोग हुए बेघर, घर, आंगन ध्वस्त

    छौना में अनिल कुमार पुत्र मोहन राम ध्वस्त हो गया है। परिवार बेघर हो गया है। करासीबूंगा के मदन राम पुत्र भवानी राम का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त है। नंदीगांव में नारायण राम पुत्र चनर राम का रसोई घर ध्वस्त हो गया है। जिसमें उनके बर्तन आदि भी दब गए हैं। अमोली की सुनीता देवी पत्नी जगदीश राम, भगवती देवी पत्नी जगदीश राम, रूपा देवी पत्नी गंगा राम, चौरसों के खिमुली देवी पत्नी आनंद गिरी का मकान ध्वस्त हो गया है।

    परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। पटवारी क्षति का आकलन कर रहे हैं। रात को हो रही वर्षा के कारण खबडोली में जीवन राम पुत्र दीवान राम, नंदीगांव के गांव की रूपा देवी पत्नी सुरेश राम तथा चौरसों गांव हरि राम पुत्र प्रेम राम के आवासीय मकान का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया है। उनके मकानों को भी खतरा बना हुआ है।

    खड़लेख भनार, धुरड़िया चनुली सड़क 15 दिन से बंद है। लोग परेशान हैं। वह पैदल चलने को मजबूर है। उन्होंने शीघ्र मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। गुलम परगढ मोटर मार्ग पर लगातार मलबा आने से लोगों की दिक्कतें बढ गई हैं। सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। नालियां तथा दीवारें आदि ध्वस्त हो गईं हैं।

    उधर, जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आपदा प्रभावित हड़बाड़ के अलावा मगरुप्रहरी में मलबा आने से क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। प्रभावित ललित कुमार तथा संतोष कुमार बताया कि मालूझाल मोटर मार्ग से मलबा गिर रहा है। दीवार खिसकने ने कारण मलवा मकान में आया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, अधिशासी अभियंता लोनिवि संजय पांडे, तहसीलदार निशा रानी आदि उपस्थित थे।