Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bageshwar: अब बागेश्वर भरेगा पर्यटन की उड़ान, पैरा मोटर ग्लाइडिंग से बढ़ेगा एडवेंचर टूरिज्म

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 01:56 PM (IST)

    Bageshwar उत्तराखंड के बागेश्वर में पर्यटकों के लिए नए-नए एडवेंचर का इंतजाम किया जा रहा है। जिले में पैरा मोटर ग्लाइडिंग की राह खुल रही है। जिले में पहले से पैराग्लाइडिंग होती है। लेकिन पैरा मोटर ग्लाइडिंग जिले के लोगों के साथ यहां आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटन विकास परिषद कपकोट में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है।

    Hero Image
    बागेश्वर, माल्दे में पैरा मोटर ग्लाइडिंग का ट्रायल।

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में पर्यटकों के लिए नए-नए एडवेंचर का इंतजाम किया जा रहा है। जिले में पैरा मोटर ग्लाइडिंग की राह खुल रही है। शासन ने जिले के माल्दे में पैराग्लाइडिंग स्थल विकास के साथ पैरा मोटर ग्लाइडिंग ट्रायल की योजना को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए शासन ने रकम भी अवमुक्त कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में पहले से पैराग्लाइडिंग होती है। लेकिन पैरा मोटर ग्लाइडिंग जिले के लोगों के साथ यहां आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटन विकास परिषद कपकोट में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। कपकोट के जालेख में पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां होती रहती हैं।

    हो चुकी है पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता

    हाल में एक बार बड़े स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता भी हो चुकी है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय भारती के अनुसार पैराग्लाइडिंग स्थल विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई है। शीघ्र स्थल विकास कर दिया जाएगा।

    अधिकारियों ने कहीं ये बात

    शासन ने माल्दे में पैराग्लाइडिंग स्थल विकास के लिए 5.87 लाख रुपये दिए हैं। स्थल के विकास किया जाएगा। कत्यूर महोत्सव के दौरान पैरामोटर ग्लाइडिंग का ट्रायल भी पूरा हो गया है। सरकार की मंशा जिले में पैरामोटर ग्लाइडिंग को बढ़ावा देने की है। - पीके गौतम, जिला पर्यटन अधिकारी।

    जिले में साहसिक खेलों के विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है। कपकोट में पैराग्लाइडिंग की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले में पैरामोटर ग्लाइडिंग की शुरुआत हो गई है। स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। - सुरेश गढ़िया, विधायक, कपकोट।

    यह भी पढ़ें: 

    Auli Tourism: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, आईस स्केटिंग का मजा लेने उमड़े पर्यटक; ट्रैफिक बढ़ा रहा पेरशानी