Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर: बागनाथ पुल से उफनती सरयू में कूदा व्यक्ति, जल पुलिस ने बचाया

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 06:51 PM (IST)

    बागेश्वर में एक व्यक्ति सरयू नदी में कूद गया जिसे जल पुलिस ने लगभग 200 मीटर दूर बहते हुए बचाया। अल्मोड़ा जिले के एनटीटी निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह को बागनाथ पुल से कूदने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसके पेट से पानी निकाला और उसका उपचार किया अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    परिजनों को किया गया सूचित . Concept Photo

    जासं, बागेश्वर। एक व्यक्ति पुल से उफनती सरयू में कूद गया। जल पुलिस ने उसे लगभग 200 मीटर दूरी पर बहते हुए नदी से बाहर निकाला। जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां चिकित्सक उसके पेट में भरे पानी को निकाल रहे हैं तथा उसका उपचार किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को अल्मोड़ा जिले किे एनटीटी निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह बागनाथ पुल से सरयू नदी को निराह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह काफी देर से पुल पर चढ़ने की कोशिश भी कर रहा था। लेकिन वहां लोगों के आने जाने के कारण वह उतर जाता था।

    सरयू घाट पर जल पुलिस भी निगरानी पर थी। जैसे ही अपराह्न पुल के आसपास भीड़भाड़ कम हुई वह उफनती सरयू में कूद गया। कुछ स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। शोरगुल मचने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। वह बहते हुए लगभग 200 मीटर से दूर विकास भवन तक पहुंच गया। जल पुलिस के जवान बाइक से विकास भवन मार्ग तक पहुंच गए। उन्होंने बहते हुए व्यक्ति को नदी से बाहर निकाल लिया। उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया।

    डा. स्मृति खेतवाल ने कहा कि पेट, नाक आदि से पानी निकाल दिया गया है। उसका उपचार चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस टीम में भगवत कठायत, प्रवीण, सुरेश आदि शामिल थे। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि उसके स्वजन को फोन पर सूचना दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।