Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttrakhand: भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल पद से इस्तीफा मंजूर, गांव वाले कर रहे घर लौटने का इंतजार

    Bhagat Singh Koshyari महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर हो गया है। उनके गांव नामतीचेटाबगड़ के ग्रामीण उनका घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वह चैत्र नवरात्र पर गांव आएंगे। ग्रामीण उनका भव्य स्वागत करेंगे।

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Sun, 12 Feb 2023 11:52 PM (IST)
    Hero Image
    Uttrakhand: भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल पद से इस्तीफा मंजूर, गांव वाले कर रहे घर लौटने का इंतजार : जागरण

    बागेश्वर, जागरण संवाददाता: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर हो गया है। उनके गांव नामतीचेटाबगड़ के ग्रामीण उनका घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वह चैत्र नवरात्र पर गांव आएंगे। ग्रामीण उनका भव्य स्वागत करेंगे।

    राज्यपाल रहते भगत सिंह कोश्यारी के दो बयान चर्चा में रहे। जिसमें एक शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का आइकान और दूसरा महाराष्ट्र से गुजराती व राजस्थानी हट जाएंगे तो मुंबई व थाड़े हो जाएंगे कंगाल शामिल हैं। तब शिव सेना ने इस पर कड़ी आपत्ति की थी। आखिरकार उनका राज्यपाल पद से इस्तीफा मंजूर हो गया है। उनके उत्तराखंड लौटने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के पूर्व प्रधान नारायण सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का ग्राम पंचायत नामतीचेटाबगड़ के गुंठी तोक पैतृक गांव है। उन्होंने यहां दो कमरों का घर भी बना लिया है। गांव में सड़क आ गई है और सड़क का विस्तार अब गूंठी तोक तक किया जा रहा है।

    भगवत कथा में आने का  दिया है आश्वासन

    बीते दिनों वह महराष्ट्र गए थे। कोश्यारी को आमंत्रण देकर आए हैं। आगामी चैत्र माह में मां भगवती मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कोश्यारी ने भगवत कथा में आने का आश्वासन दिया है। वह गांव के किसानों को प्रोत्साहित करने की बात भी कर रहे थे। उद्यानीकरण के जरिए उनका लक्ष्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का है।

    कोश्यारी 15 फरवरी को आ रहे हैं उत्तराखंड

    ग्राम प्रधान नवीन कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके गांव तक सड़क निर्माणाधीन है। जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। इधर, उनके पीआरओ कमल घिडियाल ने फोन पर बताया कि कोश्यारी 15 फरवरी को उत्तराखंड आ रहे हैं। वह राज्य के लोगों के साथ रहेंगे।