भारत का मिनी स्वीटजरलैंड कौसानी गुलजार
देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों ने कौसानी में डेरा डाल दिया है। ...और पढ़ें

भारत का मिनी स्वीटजरलैंड कौसानी गुलजार
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : स्कूल, कालेज में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों ने कौसानी में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मिनी स्विटजरलैंड गुलजार हो गया है। होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और होम स्टे आदि पुल हो गए हैं। पर्यटक अनाशक्ति आश्रम से सुबह और शाम सूर्योदय और अस्त की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।
कौसानी में पर्यटकों की चहल-पहल से स्थानीय व्यावसायी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। अनाशक्ति आश्रम में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अनासक्ति योग लिखा था। इस बीच मौसम साफ रहने पर हिमालय की लंबी श्रृंखला चांदी की तरह निखर आई है। उत्तरप्रदेश, गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, लखनऊ, राजस्थान आदि प्रदेशों के पर्यटक कौसानी आकर सूर्योदय और सूर्यास्त का आकर्षक नजारों का दीदार कर रहे हैं। व्यावसायी गिरीश कांडपाल ने बताया कि जून में सबसे अधिक पर्यटक रहता है। स्कूल, कालेज आदि में गर्मियों का अवकाश है। अब तक लगभग दो हजार पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ पर्यटक आ रहे हैं। आनलाइन होटल बुक होने से पर्यटकों को कमरे भी मिल पाना मुश्किल हो रहा है। कौसानी में 40 होटल हैं और 90 प्रतिशत पुल हो गए हैं।
हिमालय को देख कर हो रहे गदगद
विशाल हिमालय के अलावा यहां से नंदाकोट, त्रिशूल और नंदा देवी पर्वत, सोमेश्वर, गरुड़ और बैजनाथ कत्यूरी की सुंदर घाटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। पर्यटक बदलते मौसम, आसमान में बादलों की अठखेलियां और ठंडी बयार के कयाल हो गए हैं।
पर्यटकों को कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन पूरा सहयोग भी कर रहा है। इस माह अभी तक ढ़ाई हजार के करीब पर्यटन कौसानी पहुंचे हैं।
- कीर्ती चंद्र आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।