Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth: करवा चौथ की खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़, सुहागिनों ने बढ़ाई बाजार की रौनक; एक नवंबर को मनाया जाएगा पर्व

    By ghanshyam joshiEdited By: riya.pandey
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 02:55 PM (IST)

    Karwa Chauth 2023 करवा चौथ पर्व एक नवंबर को है। सुहागिनों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। चूड़ी से लेकर ज्वैलरी और साड़ी की दुकानों पर चहल-पहल रही। उन्होंने डिजाइनर साड़ी से लेकर कंगनों की जमकर खरीदारी की। करवा चौथ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दुकानों पर खरीदारी को भीड़ लग रही है। चूड़ी से लेकर ज्वैलरी व साड़ी की दुकानों पर महिलाएं पहुंच रही हैं।

    Hero Image
    Karwa Chauth: करवा चौथ पर सुहागिनों ने बढ़ाई बाजार की रौनक

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर्व एक नवंबर को है। सुहागिनों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। चूड़ी से लेकर ज्वैलरी और साड़ी की दुकानों पर चहल-पहल रही। उन्होंने डिजाइनर साड़ी से लेकर कंगनों की जमकर खरीदारी की। करवा चौथ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दुकानों पर खरीदारी को भीड़ लग रही है। चूड़ी से लेकर ज्वैलरी व साड़ी की दुकानों पर महिलाएं पहुंच रही हैं। दुकानदार भी उत्साहित हैं। पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइनर साड़ी पसंद कर रही महिलाएं

    व्यापारियों के अनुसार, महिलाएं डिजाइनर साड़ी पसंद कर रही हैं। कपड़ा व्यापारी हरीश सोनी ने कहा त्योहारों के चलते बाजारों में रौनक आने लगी है। महिलाएं डिजाइनर साड़ी पसंद कर रही हैं। चूड़ी, डिजाइनर कंगन, नेल पालिश, लिपिस्टिक आदि की बिक्री बढ़ी है।

    सबसे अधिक पसंद की जा रही स्टोन वाली छलनी 

    आटिफिशियल ज्वेलरी, श्रृंगार के सामान के अलावा स्टोन वाली छलनी की मांग सबसे अधिक है। करवा चौथ (Karwa Chauth) को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी भीड़ लग रही है। करवाचौथ की थाली 225 से लेकर 1000 रुपये तक की है। जिसमें सभी तरह की पूजा सामग्री शामिल है।

    विवाहित महिलाओं की ओर से अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। व्यापारियों ने भी अच्छे व्यापार की उम्मीद में गुणवत्तायुक्त सामग्री मंगाई है। 

    बिसता विक्रेता कमल साह जगाती ने कहा कि सोमवार को भीड़ अधिक है। महिलाओं की पसंद का सामान रखा गया है। करवा चौथ (Karwa Chauth) को लेकर महिलाओं का क्रेज बढ़ रहा है। इंटरनेट मीडिया का चलन बढ़ा है। उसी आधार पर सामान भी मंगाया जाता है।

    यह भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ कल, सुहागिनों ने की तैयारी, दुल्हन की तरह सजा बाजार

    यह भी पढ़ें - नैनीताल: नहीं थम रहा झील में वीडियो बनाने का सिलसिला, हुड़दंग मचाने वाले जयपुर के चार पर्यटकों का वीडियो वायरल; चालान