Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इंस्टाग्राम पर प्रेम चढ़ा परवान, वन स्टाप सेंटर पहुंचा मामला; अब लिव-इन में रहेंगे दोनों

    Updated: Thu, 22 May 2025 05:57 PM (IST)

    इंस्टाग्राम पर प्यार होने के बाद एक युवती अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए घर से भाग गई। पुलिस ने उसे पकड़ा पर वो वन स्टॉप सेंटर में प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। प्रेमी की उम्र कम होने के चलते सेंटर ने लिव-इन में रहने की अनुमति दे दी। युवती ने कहा कि वो अपनी मर्जी से जा रही है।

    Hero Image
    प्रेमी की उम्र अभी विवाह के लिए 21 दिन शेष। प्रतीकात्‍मक

    जासं बागेश्वर । इंस्टाग्राम पर प्रेम परवान चढ़ा तो एक युवती घर छोड़कर प्रेमी तक पहुंचने को आतुर हो गई। पुलिस ने उसे रास्ते से पकड़ लिया। लेकिन युवती ने हार नहीं मानी। वन स्टाप सेंटर में प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ गई। प्रेमी की उम्र अभी विवाह के लिए 21 दिन शेष है। वन स्टाप सेंटर ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने की अनुमति दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांडा तहसील के भट्यूड़ा, मंतोली गांव की कविता भट्ट 19 मई को कालेज गई थी। वह बीए की छात्रा है। कालेज से वह घर वापस नहीं लौटी। पिता आनंद बल्लभ भट्ट ने गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने हल्द्वानी जाते समय काफलीगैर से केमू बस से युवती को बरामद कर लिया। उसकी कांउसिलिंग शुरू हुई।

    युवती ने बताया कि वह नैनीताल जिले के चौसला, फतेहपुर, हल्द्वानी निवासी रोहित सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह से प्रेम करती है। वह विवाह करना चाहती है। वन स्टाप सेंटर में रोहित उपस्थित हुआ। वह भी प्रेमिका से विवाह के लिए राजी हो गया। दोनों का परिवार उपस्थित हुआ।

    युवती 18 वर्ष पूरे कर चुकी है। जबकि रोहित 21 वर्ष का नहीं है। अभी विवाह योग्य होने को 21 दिन शेष हैं। समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने। दोनों का लिव इन रिलेशनशिप में पंजीकरण कराया गया। लड़के को 12 जून 21 वर्ष हो जाएंगे। उसके बाद वह विवाह कर सकते हैं।

    मर्जी से जा रही हूं प्रेमी के घर

    वन स्टाप सेंटर में काउंसिलिंग के दौरान प्रेमिका ने कहा कि वह अपनी मर्जी से रोहित के घर जा रही है। किसी का कोई दबाव नहीं है। आज के बाद उसका अपने घर तथा पिता से कोई संबंध नहीं है। वह अपना जीवन जीने के लिए स्वतंत्र है।

    प्रेमिका का हमेशा साथ निभाऊंगा

    प्रेमी ने कहा कि वह प्रेमिका की पूर्ण जिम्मेदारी लेगा। 21 वर्ष पूरे होने के बाद विवाह करेगा। तब तक लिव इन रिलेशनशिप में दोनों रहेंगे। आज के बाद हमारे साथ किसी भी प्रकार की घटना के लिए हम जिम्मेदार होंगे।

    दो दिन तक काउंसिलिंग की। बावजूद युवती ने पिता के साथ घर जाने से साफ मना कर दिया। वह रोहित से विवाह करने पर अड़ी रही। दोनों का यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप में पंजीकरण किया गया है। युवक के बालिग होने पर दोनों विवाह करेंगे। - अंजू पांडे, अधिवक्ता, वन स्टाप सेंटर