मंडलसेरा और आदर्श कॉलोनी में पानी की किल्लत
बागेश्वर जिला मुख्यालय में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। यहां आदर्श कॉलोनी व मंडलसेरा वार्ड मेंपानी के लिए लोगों को प्राकृतिक स्रोतों का रुख करना पड़ रहा है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला मुख्यालय में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। यहां आदर्श कॉलोनी में पिछले दो सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। वहीं, मंडलसेरा वार्ड में पानी के लिए लोगों को प्राकृतिक स्त्रोतों का रुख करना पड़ रहा है। दो-दो नदियों के बावजूद भी लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है। जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र आपूíत सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आदर्श कॉलोनी के नागरिकों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। हालांकि कुछ स्थानों पर पानी की आपूíत हो रही है। अधिशासी अभियंता अवकाश पर हैं। पानी की सप्लाई करने वाले कर्मचारियों ने अपने मोबाइल फोन स्विच आफ कर दिए हैं। इधर लोगों की शिकायत है कि पानी आते ही कुछ लोग टूल्लू पंप लगाकर पानी को पीछे ही रोक देते हैं। स्थानीय निवासी बीडी जोशी ने कहा कि कॉलोनी के लिए दो-दो पाइप लाइनें हैं। उसके बावजूद भी पानी सुचारू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र आपूíत सुचारू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उधर, मंडलसेरा में पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है। कई दिनों से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। स्थानीय निवासी भुवन चौबे ने कहा कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुबह से प्राकृतिक स्त्रोतों का रुख कर रहे हैं। रिस रही पाइप लाइन से भी वह पानी की व्यवस्था करने में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा मंडलसेरा में सबसे अधिक आबादी शहर की है। इधर, प्रभारी अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा पेयजल की आपूíत सुचारू करने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को मंडलसेरा का निरीक्षण किया गया। वहां पेयजल लाइन को बदलने को आगणन तैयार किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।