बागेश्वर में बिजनौर के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बागेश्वर में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी ऋषिपाल सिंह प्रजापति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे तक परिजनों का इंतजार करने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। ऋषिपाल जो घोड़ की लगाम बनाने का काम करते थे का शव कांडा रोड पर सेनौला के पास बरामद हुआ।

जासं, बागेश्वर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी एक व्यक्ति का शव नगर में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने स्वजन को सूचना दे दी है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। 72 घंटे तक पुलिस उनके स्वजन का इंतजार करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करेगी।
घोड़ की लगाम, सुन, खर्ची आदि बनाने का काम करने वाला 58 वर्षीय ऋषिपाल सिंह प्रजापति पुत्र स्व. लल्लू सिंह प्रजापति का शव कांडा रोड पर सेनौला के पास पुलिस ने बरामद किया। स्थानीय लोगों के अनुसार वह कई वर्षों से यहां काम करता था। इसी सिलसिले में पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर आना-जाना रहता था।
पुलिस के अनुसार वह उत्तर प्रदेश के शेरकोट, बिजनौर का रहने वाला है। उसके दो पुत्र थे उनकी पहले मृत्यु हो गई है। जबकि भतीजे को फोन पर घटना की सूचना दी गई है।
कोतवाल केएस नेगी ने कहा कि शव को मोर्चरी में रखा गया है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।