बागेश्वर एसपी डॉ. जगदीश चंद्र की ने बताईं प्राथमिकताएं, साइबर अपराध और नशे पर अंकुश प्राथमिकता, गांव-गांव पहुंचेगी पुलिस
नवनियुक्त बागेश्वर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने साइबर अपराध पर अंकुश, नशे के खिलाफ अभियान और यातायात सुधार को अपनी प्राथमिकता बताया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश, नशे के खिलाफ अभियान तेज करना और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाना नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र की प्राथमिकताओं में शामिल है। शनिवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नए कानून लागू होने के बाद पुलिस के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं।
।
इनसे निपटने के लिए पुलिस कर्मियों का ज्ञान और तकनीकी दक्षता बढ़ाना जरूरी है। सीसीटीएनएस की जानकारी देकर प्रत्येक पुलिस कर्मी को दक्ष बनाया जाएगा।
एसपी ने कहा कि साइबर अपराध कई प्रकार के होते हैं और ठगी की धनराशि वापस हासिल करना चुनौतीपूर्ण है। लोगों को ऐसे अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पुलिस की पहुंच गांव-गांव तक बनाई जाएगी, ताकि लोगों को अपराध के तरीकों और बचाव की जानकारी समय रहते मिल सके। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है और जल्द ही अलग थाने खोलने की तैयारी है।
पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ युवाओं को जागरूक करेगी। शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने पर एसपी ने कहा कि आबादी बढ़ने के साथ यातायात का दबाव भी बढ़ता है।
यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर समस्याएं चिह्नित की जाएंगी और उनके आधार पर कार्ययोजना बनेगी। लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने तथा गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
2005 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं डॉ. जगदीश चंद्र
डॉ. जगदीश चंद्र वर्ष 2005 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2026 में उन्हें आईपीएस कैडर मिला। उन्होंने देहरादून और चमोली सहित विभिन्न जनपदों में सेवाएं दी हैं।
वर्ष 2021 से वह नैनीताल जनपद में तैनात थे। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट में मुख्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली। शनिवार को उन्होंने बागेश्वर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार: टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग और ऋषिकेश-उत्तरकाशी मार्ग पर सफर होगा आसान
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में वृद्धा से लूट, गांवों में बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल