विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर में वृद्धा से लूट, गांवों में बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:28 PM (IST)

बागेश्वर के भेंटा गांव में 72 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना ने ग्रामीण सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है, खासकर करड़िया की पिछली चोरी के अनसुलझे रहने के बाद। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कमस्यार घाटी के भेंटा गांव में 72 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना ने ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि अप्रैल में करड़िया गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश हो जाता तो क्या भेंटा की वारदात रोकी जा सकती थी? पहली घटना अब तक अनसुलझी है और दूसरी वारदात के बाद गांवों में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

कमस्यार घाटी के अधिकांश युवा सेना में हैं या रोजगार के लिए घरों से बाहर रहते हैं। गांवों में बुजुर्ग माता-पिता और महिलाएं रह जाते हैं। भेंटा में घर में घुसकर वृद्धा के हाथ-पैर और मुंह बांधे गए, फिर मारपीट कर जेवरात और नकदी ले जाई गई।

घटना के बाद आसपास के गांवों में भी भय का माहौल है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक राजेश साह ने कहा कि वारदात में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना कम है। आसपास के लोगों की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

लिस मामले का जल्द पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है। घर में रखे बाक्स की चाबी और सामान की जगह की जानकारी जैसे पहलुओं को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

करड़िया गांव में 28 अप्रैल को हुई चोरी का पर्दाफाश नहीं होना पुलिस के सामने चुनौती है। ग्रामीणों का मानना है कि पहली घटना में चोरों तक पहुंचकर कार्रवाई होती तो दूसरी वारदात से पहले अपराधियों पर अंकुश लग सकता था। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की जांच करे और गांवों में नियमित गश्त के साथ अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा के ठोस इंतजाम करे।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मंच पर हरीश रावत और यशपाल आर्या के बीच माला पहनाने को लेकर खींचतान

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 658 किमी की हिमालयी चुनौती, बागेश्वर से मसूरी के लिए बढ़ा साइकिल रेस का रोमांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।