विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मंच पर हरीश रावत और यशपाल आर्या के बीच माला पहनाने को लेकर खींचतान

By Ghanshyam JoshiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 20 Nov 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंच पर हरीश रावत और यशपाल आर्या के बीच माला पहनाने को लेकर खींचतान हुई, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नगर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बाइक रैली निकाली गई और छलिया नर्तकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर समां बांधा।

स्वागत समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के बीच माला पहनाने को लेकर जद्दोजहद का दृश्य भी देखने को मिला। हरीश रावत ने माला पहन ली, जबकि आर्या माला लेकर बैठ गए।

WhatsApp Image 2026-11-20 at 3.33.36 PM

शुक्रवार को सैलजा के साथ चुनाव संचालन समिति के हरक सिंह रावत, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी स्वाति जोशी और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत कई दिग्गज बागेश्वर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस आई, कांग्रेस आई’ के नारे लगाए।

स्थानीय नरेंद्र पैलेस सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच पर हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच खींचतान जैसा नजारा सामने आया।

दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुए घटनाक्रम ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। माला को लेकर मंच पर हुई इस घटना को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा जारी है। हालांकि जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि यह सामान्य मजाक थी।

यह भी पढ़ें- हरीश रावत ने की राहुल से मुलाकात, बोले- '80 की उम्र में भी वह पार्टी के लिए उपयोगी'

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रखा एक घंटे का मौन उपवास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।