विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरीश रावत ने की राहुल से मुलाकात, बोले- '80 की उम्र में भी वह पार्टी के लिए उपयोगी'

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:58 AM (GMT+05:30)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात के बाद उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत. File Photo

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली में हाल में ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से हुई मुलाकात के बाद उत्तराखंड की राजनीति में अपनी सक्रियता और बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में पहुंचने के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उत्तराखंड और देश में कांग्रेस के लिए उपयोगी माना है। नेतृत्व का यह भरोसा उनके लिए बूस्टर डोज की तरह है।

रावत ने इंटरनेट मीडिया में साझा की गई पोस्ट में राहुल गांधी से हुई मुलाकात को उत्साहवर्धक बताया और कहा कि इस दौरान उन्हें अपनी ''धन्यवाद जनसंवाद यात्रा'' का उद्देश्य व पृष्ठभूमि स्पष्ट करने का अवसर मिला। बीमारी के दौरान प्रदेशभर के लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी।

इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते उन्होंने हवाई यात्रा के बजाय सड़क मार्ग से देहरादून लौटकर लोगों का आभार जताने का निर्णय लिया था।

रावत के अनुसार यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों का जुटना और उन्हें कारवां के रूप में घर तक पहुंचाना उनके लिए भावुक करने वाला अनुभव रहा। इसी बीच ईडी की ओर से नोटिस मिलने और सहयोगी के घर छापे की कार्रवाई का भी उन्होंने उल्लेख किया।

प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर उन्हें अपनी आगे की यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि यात्रा के वास्तविक उद्देश्य को लेकर जो भ्रम पैदा हुआ था, वह नेतृत्व से बातचीत के बाद दूर हुआ होगा।

पार्टी का सिपाही हूं, जो नेतृत्व का निर्णय वह शिरोधार्य

हरिद्वार दौरे में रावत ने लक्सर में कहा कि जब भी वह उनके विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी बातें सुनते हैं तो यह उन्हें संगीत जैसा लगता है। उन्होंने वह और उनका परिवार कांग्रेस के सिपाही हैं।

उनके चुनाव लड़ने के संबंध में पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे वह स्वीकार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि खानपुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा और जीतेगा भी। बता दें कि रावत ने पूर्व में खानपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।