Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पौंसारी गांव के तीन लोग घायल

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 02:48 PM (IST)

    बागेश्वर में कपकोट से लौटते समय एक मैक्स वाहन सरयू नदी में गिर गया जिसमें पौंसारी गांव के तीन लोग घायल हो गए। घटना आरे-मंडलसेरा बायपास पर हुई और इसका कारण सड़क का धंसना तथा ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।

    Hero Image
    आपदाग्रस्त गांव पौंसारी के तीन लोग घायल। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर । मैक्स वाहन सरयू नदी में गिर गया। जिसमें आपदाग्रस्त गांव पौंसारी के तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किय गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना वाहन के ब्रेक फेल होने घटित होने का अंदेशा है। जबकि आधी ध्वस्त सड़क भी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपकोट की तरफ से आ रहा वाहन यूके04-टीए, 0847 आरे-मंडलसेरा बायपास पर आते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार यात्री 44 वर्षीय खड़क सिंह पुत्र देव सिंह, 59 वर्षीय खीम सिंह पुत्र दीवान सिंह तथा 18 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र खीम सिंह सभी निवासी पौंसारी घटना में घायल हो गए। जबकि चालक कमल को खरोंच तक नहीं आई। सूचना पर पुलिस तथा फायर सर्विस के जवान घटना स्थल पहुंचे। वहां पहले से ही स्थानीय लोग घायलों को निकालने में जुट गए थे।

    तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। डा. प्रीति यादव ने बताया कि घायल खड़क सिंह के सिर में गंभीर चोट है। 10 टाके लगाए गए हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। जबकि अन्य घायलों का भी उपचार चल रहा है। उनकी एक्सरे आदि कराने के बाद चोट आदि का पता चल सकेगा।

    सड़क ठीक होती तो घटना नहीं होती

    दैनिक जागरण ने भी कई बार सड़क को लेकर जिला प्रशासन को सचेत किया। लेकिन अधिकारियों के कानों में पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जिसके कारण अब दुर्घटनाएं होने लगीं हैँ। आरे-मंडलसेरा बायपास सड़क लगभग एक महीने से टूटी है। सड़क का आधा भाग सरयू नदी में समा गया है। जबकि आधी बची सड़क में भी दरार है। मोड़ होने पर वाहन चालकों को यह भूधंसाव नजर नहीं आ रहा है। जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।

    आरे के प्रधान दीपक खेतवाल ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। लेकिन सड़क महकमा उनकी सुन नहीं रहा है। यह सड़क लगातार दुर्घटना को दावत दे रही है। यहां से स्कूली बच्चों के वाहनों के अलावा पिथौरागढ़, कांडा, कपकोट आदि स्थानों को जाने वाले वाहनों की लंबी कतार है। सड़क यदि ठीक होती तो वाहन दुर्घटना नहीं होती। उन्होंने शीघ्र सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।

    कपकोट से लौटते समय हुआ हादसा

    घायलों ने बताया कि उन्हें कपकोट पुलिस ने बुलाया था। बीते दिनों विधायक के अंगरक्षक की खोई कारबाइन उनहें मिली थी। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया था। शनिवार को फिर उन्हें पूछताछ आदि के लिए बुलाया था। जबकि गनर के बहते समय यह कारबाइन तथा मोबाइल आदि नदी में बह गया था। यदि पुलिस उन्हें नहीं बुलाती तो वह घायल नहीं होते।