बागेश्वर में लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की तलाश की मांग को लेकर चक्काजाम, विधायक भी धरने पर बैठीं
लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की तलाश में बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर चक्काजाम किया गया। विधायक पार्वती दास सहित अधिवक्ताओं ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की तलाश और उनकी बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं, परिजनों, नगरवासियों और नगर व्यापार मंडल ने एसबीआई तिराहे पर चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की। आंदोलन को समर्थन देने विधायक पार्वती दास भी धरनास्थल पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।
उन्होंने भी अधिवक्ता का जल्द पता लगाने और मामले का खुलासा करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।