बागेश्वर में पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार 15 दिन से लापता, मां ने दर्ज कराई शिकायत
बागेश्वर में पूर्व सभासद व अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार पिछले 15 दिनों से लापता हैं, जिससे उनके परिजन गहरे सदमे में ...और पढ़ें
-1793452134673_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार 15 दिन से लापता हैं। स्वजन उनकी लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मोबाइल की अंतिम लोकेशन नुमाइशखेत के आसपास मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।
शनिवार को उनकी मां नंदी परिहार ने कोतवाली में शिकायत देकर पुत्र को तलाशने की गुहार लगाई है। नंदी परिहार ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार बागनाथ वार्ड में रहता है। धीरेंद्र 17 अक्टूबर से लापता हैं।
स्वजन ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की और 17 अक्टूबर की शाम वह जिन स्थानों पर गए थे, वहां संपर्क कर जानकारी जुटाई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
उनके मोबाइल नंबर की अंतिम लोकेशन नुमाइशखेत के आसपास मिली है। मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से पुत्र को जल्द खोजने की मांग की।
कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें अधिवक्ता की तलाश में जुटी हैं और जल्द उनका पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में नगर पालिका के कंपेक्टर मशीन यार्ड में भीषण आग, 20 लाख रुपये का नुकसान
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: ओलावृष्टि, तेज हवाएं और हिमपात की चेतावनी