विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: ओलावृष्टि, तेज हवाएं और हिमपात की चेतावनी

Published: Thu, 29 Oct 2026 05:46 PM (IST)

बागेश्वर में मौसम ने करवट ली है, जिससे ठंड बढ़ गई है और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में हल्की धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही, जिससे ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। हिमालयी गांवों की तलहटी में लोग अलाव जलाने लगे हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को जिले में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। बारिश होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना बढ़ जाएगी। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने अधिकारियों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और राजस्व, पुलिस, लोक निर्माण, विद्युत समेत अन्य विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके।

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में वर्षा की संभावना जताई और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

प्रशासन ने खराब मौसम में अनावश्यक आवागमन से बचने और बिजली चमकने या तेज हवाएं चलने पर खुले स्थानों, पेड़ों तथा विद्युत खंभों से दूर रहने को कहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडे के नाम पर ठगी की कोशिश, फर्जी SMS भेज मांगी धनराशि

यह भी पढ़ें- गया के बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर 100 करोड़ के ROB का काम फिर शुरू, 2027 तक पूरा करने में भूमि अधिग्रहण की चुनौती