बागेश्वर में सनसनीखेज डबल मर्डर, भतीजे ने लोहे की रॉड से की चाचा-चाची की हत्या
बागेश्वर के नरगोड़ी गांव में एक भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने चाचा और चाची की हत्या ...और पढ़ें

फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। गरुड़ तहसील क्षेत्र के नरगोड़ी गांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक भतीजे ने लोहे की रॉड से वार कर अपने चाचा और चाची की हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गोविंद बल्लभ खोलिया ने अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान एक महिला ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।