Move to Jagran APP

Bageshwar News: भारत के 'स्विट्जरलैंड' में कौसानी महोत्सव का शुभारंभ, कल सीएम भी पहुंचेंगे

Kausani Festival बागेश्वर के कौसानी में कौसानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि इस तरह के महोत्सव पहाड़ में पर्यटन को और बढ़ाएंगे। संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaPublished: Sat, 19 Nov 2022 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 06:57 PM (IST)
यह महोत्सव दो दिनों तक चलेगा। इसका समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : Kausani Festival: भारत का स्विट्जरलैंड (Switzerland of Uttarakhand) कहे जाने वाले कौसानी में कौसानी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हो गया है।कौसानी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हो गया है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने शनिवार को दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कौसानी विश्व विख्यात पर्यटन नगरी है। पर्यटन को बढ़ाने के लिए यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। इस महोत्सव शुभारंभ के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मच गई है।

loksabha election banner

दो दिन चलेगा महोत्सव

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि इस तरह के महोत्सव पहाड़ में पर्यटन को बढ़ाएंगे। संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि कौसानी महोत्सव का यह पहला वर्ष है। जिसे प्रत्येक वर्ष कराया जाएगा। महात्मा गांधी की तपस्थली को अलग पहचान मिल सकेगी। यह महोत्सव दो दिनों तक चलेगा।

कल सीएम करेंगे समापन

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने कौसानी महोत्सव का शुभारंभ किया तो इसका समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसके लिए वह महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन 20 नवंबर को कौसानी पहुंचेंगे। इस दौरान वह लगभग 35 करोड़ के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि महोत्सव का समापन करने कल मुख्यमंत्री धामी आ रहे हैं। इस दौरान वह जिले की जनता के लिए कई योजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ भी करेंगे। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

ये लोग भी थे मौजूद

इस मौके पर विधायक सुरेश गढ़िया, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, खंड विकास अधिकारी केडी जोशी, जेसी आर्य, जनार्दन लोहानी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, घनश्याम जोशी, प्रकाश चंद्र फुलारा, बीडी जोशी, बच्चन आर्य, हेमा राणा, जगदीश भंडारी, मधु मेहरा, पूजा मेहरा, गिरीश कांडपाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :

मुख्यमंत्री धामी करेंगे कौसानी महोत्सव का समापन, 35 करोड़ के विकास कार्यों का हो लोकार्पण व शिलान्यास 

उत्तराखंड में यहीं ठहरते थे महात्मा गांधी, कहा था भारत का स्विटजरलैंड, 14 दिन में ही लिख डाली थी किताब 

कौसानी में सजने लगी पर्यटकों की महफिल, दीपावली मनाने पहुंचे 15 हजार से अधिक सैलानी https://www.jagran.com/uttarakhand/bageshwar-diwali-2022-more-than-15-thousand-tourists-arrived-at-kausani-to-celebrate-diwali-23154019.html


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.