Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री धामी करेंगे कौसानी महोत्सव का समापन, 35 करोड़ के विकास कार्यों का हो लोकार्पण व शिलान्यास

Kausani Mahotsav 2022 गुरुवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल और पुलिस उपाधीक्षक ने कौसानी अनासक्ति आश्रम का निरीक्षण किया। यहां आयोजित महोत्सव की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उन्होंने हेलीपैड कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं जांची। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

By Jagran NewsEdited By: Skand ShuklaPublished: Thu, 17 Nov 2022 03:07 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2022 03:07 PM (IST)
मुख्यमंत्री धामी करेंगे कौसानी महोत्सव का समापन, 35 करोड़ के विकास कार्यों का हो लोकार्पण व शिलान्यास
Kausani Mahotsav 2022 : जिलाधिकारी ने कौसानी महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : Kausani Festival 2022 : कौसनी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 19 और 20 नवंबर को महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम का आगाज होगा। शुभारंभ करने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास आ रहे हैं। जबकि समापन में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आएंगे।

loksabha election banner

गुरुवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल और पुलिस उपाधीक्षक ने कौसानी अनासक्ति आश्रम का निरीक्षण किया। यहां आयोजित महोत्सव की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उन्होंने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं जांची। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

हेलीपैड को जाने वाली सड़क पर झाड़ी कटान और स्वच्छता के निर्देश लोनिवि को दिए। निर्माणाधीन स्टालों और मुख्य मंच में एकरूपता होगी। जिलाधिकारी ने महोत्सव परिसर पर मुख्यमंत्री के लिए सेफ हाऊस तैयार करने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था और रास्तों की मरम्मत करने को कहा। महोत्सव के दौरान अलाव आदि की व्यवस्था होगी।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गरुड़ और अपर मुख्य अधिकारी व्यवस्थाएं दिखेंगे। अपर मुख्य अधिकारी अनासक्ति आश्रम पार्किंग की दीवार और रैलिंग को तत्काल पेंटिंग कराएंगे। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को समापन के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 35 करोड़ के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे।

विभिन्न योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण भी किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, कर्नल आरडी शर्मा, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.