Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bageshwar News: नीलेश्वर मंदिर के समीप धंसने लगी भूमि, सुरक्षा दीवार और सड़क क्षतिग्रस्त, छह परिवार शिफ्ट

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 11:45 PM (IST)

    बागेश्वर में नीलेश्वर मंदिर के पास भूस्खलन से सड़क और सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे कई घर खतरे में हैं। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह लोगों को कत्यूरमठ में सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। बारिश के कारण भूधंसाव बढ़ रहा है जिससे नीलेश्वर की पहाड़ियों के दरकने का खतरा बना हुआ है। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

    Hero Image
    नीलेश्वर मंदिर के समीप धंसने लगी भूमि, छह परिवार शिफ्ट

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। नीलेश्वर मंदिर के समीप रोड तथा सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों के घरों को खतरा बना हुआ है। जिसके कारण छह लोगों को कत्युरमठ में सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

    वर्षा के कारण जिला मुख्यालय में भी भूस्खलन तथा भूधंसाव तेजी से बढ़ रहा है। पिटकुल, बेयर हाउस के बाद नीलेश्वर की पहाड़ियां भी दरकने लगीं हैं। जिसके कारण लोग दहशत में आ गए हैं। जिला प्रशासन ने बुधवार की देर शाम निरीक्षण आदि के बाद छह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संभावना है कि यदि वर्षा तेज हुई तो भूधंसाव बढ़ सकता है। नीलेश्वर मंदिर समीप सड़क तथा किनारे की सुरखा दीवान धस रही है। जिसके कारण हेमा देवी पत्नी नंदन राम को सरस्वती देवी पत्नी लक्ष्मण राम, गणेश राम पुत्र कुंवर राम, को प्रभु प्रसाद पुत्र रघुनाथ प्रसाद, विनीता देवी पत्नी ईश्वर राम को सरस्वती देवी पत्नी लक्ष्मण राम के घर में शिफ्ट किया गया है।

    जबकि मनोज कुमार पुत्र कुशल राम, ललित प्रकाश पुत्र कुशल राम को सोहन लोबियाल पुत्र पदी राम के मकान में शिफ्ट किया गया है। जगदीश कुमार पुत्र रामलाल को प्रभु प्रसाद पुत्र रघुनाथ प्रसाद के भवन में शिफ्ट हो गए है।

    इसके अलावा नीमा देवी पत्नी खुशाल राम के मकान के आगे सुरक्षा दीवार लगभग 45 फीट लंबा तथा नौ फीट ऊंचा था, वह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे मकान को भविष्य में खतरे की संभावना बनी है।

    उनके मकान में कहीं-कहीं दरारें पड़ गई हैं। बागनाथ वार्ड के सभासद नवीन रावल ने कहा कि निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी गई थी। प्रभावितों को हरसंभव मदद की जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner