Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बागेश्‍वर में घरों में घुसा गधेरों का पानी और मलबा, लोगों का गुस्सा फूटा; बायपास जाम कर पालिकाध्यक्ष को घेरा

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 04:53 PM (IST)

    बागेश्वर के मंडलसेरा में गधेरों से घरों में पानी भरने से नागरिक आक्रोशित हैं। उन्होंने पीपलचौक के पास बायपास जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पालिकाध्यक्ष और अपर जिलाधिकारी के आश्वासन पर नागरिक शांत हुए। नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का घेराव कर समस्या का समाधान करने की मांग की। गधेरों की निकासी के लिए 13 करोड़ रुपये का आगणन शासन को भेजा गया है।

    Hero Image
    अपर जिलाधिकारी तथा पालिकाध्यक्ष के आश्वासन के बाद माने नागरिक। जागरण

    जासं, बागेश्वर। मंडलसेरा के लोगों के घरों में गधेरों का पानी तथा मलबा घुसने से वह आक्रोशित हैं। नागरिकों ने रविवार को पीपलचौक के समीप भागीरथी-आरे बायपास जाम कर दिया। जिसके कारण वहां वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। कहा कि उन्हें अब समाधान चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल तथा तहसीलदार दलीप सिंह दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मंडलसेरा के सभी गधेरों की निकासी के लिए 13 करोड़ रुपये का आगणन शासन को भेजा गया है।

    शनिवार की रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक वर्षा हुई। मंडलसेरा का कुंती नाला एक बार फिर उफन गया। जिसके कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोग रातभर सड़क के पानी को घरों में घुसने से बचने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन पानी इतना तेज था कि लोगों के घरों में घुस गया। उनका बिस्तर, कपड़े, राशन तथा अन्य सामान भी भग गया।

    गुस्साए नागरिकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वह नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। जिसकी भनक पालिकाध्यक्ष को लगी, वह भी वहां पहुंच गए। नागरिकों ने उकना घेराव भी किया। समस्या के समाधान की मांग की। कहा कि कुंती तथा दुंगगाड़ गधेरा उनके लिए जी जंजाल बना हुआ है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण हर वर्ष वर्षा के दिनों में नाले का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है।

    शनिवार की रात भी क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई तो कुंती नाला उफान पर आ गया। आर्मी कैंटीन से लेकर विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल के बीच रह रहे लोगों के घर जलमग्न हो गए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 13 करोड़ का स्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा है। बजट मिलते ही समस्या का समाधान किया जाएगा। एडीएम ने भी उन्हें आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।

    इस अवसर पर चरण सिंह बघरी, लक्ष्मण मेहरा, मनीष आदि कैलाश चंद्र, भैरव दत्त, कैलाश चंद्र, ईश्वरी, नंदन सिंह, जगदीश पांडे, ईश्वरी दत्त भट्ट आदि उपस्थित थे।