बागेश्वर में 12 हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी, 3285 स्वयं सहायता समूह गठित, डीएम ने आजीविका संवर्धन पर दिया जोर
बागेश्वर में 12 हजार महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं, जबकि 3285 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। जिलाधिकारी ...और पढ़ें
-1794916854634_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के तहत जिले में अब तक 12 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। जनपद में 3285 स्वयं सहायता समूह और 26 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) गठित किए गए हैं।
मंगलवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने एनआरएलएम और ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) की समीक्षा कर समूहों की आय बढ़ाने और आजीविका के नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने समूहों की आजीविका गतिविधियों, स्वरोजगार, उद्यम स्थापना और उत्पादों के विपणन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी सीएलएफ की बैलेंसशीट और गतिविधियों का विवरण साझा करने के निर्देश दिए।
बेहतर कार्य करने वाली 10 महिलाओं को चिह्नित कर एक्सपोजर विजिट कराने को भी कहा। डीएम ने रीप को चार सीएलएफ में पालीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य देने के निर्देश दिए।
समूहों की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया, ताकि उन्हें बचत, बैंकिंग, ऋण प्रबंधन और विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी मिल सके।
उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और उत्पादों के विपणन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या ने बताया कि समूहों के उत्पादों के विपणन के लिए ग्रोथ सेंटर, सरस केंद्र और सरस मेले का उपयोग किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, भेषज समन्वयक ताहिर हुसैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर समेत तीन जिलों में खनन गतिविधियों की भूकंपीय हलचल पर रहेगी कड़ी नजर
यह भी पढ़ें- बागेश्वर बाबा की बढ़ीं मुश्किलें! श्रीराम-कृष्ण की तुलना और करवा चौथ पर विवादित बयान को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला