विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर बाबा की बढ़ीं मुश्किलें! श्रीराम-कृष्ण की तुलना और करवा चौथ पर विवादित बयान को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:10 PM (IST)

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ रामपुर की सिविल जज/त्वरित न्यायालय में परिवाद दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

जागरण संवाददाता, रामपुर। करवा चौथ के व्रत को खसम पूजन कहकर उपहास उड़ाने व भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण की तुलना करते हुए अभद्र भाषा बोलने के आरोप में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सिविल जज/त्वरित न्यायालय में परिवाद दर्ज किया गया है। यह परिवाद तीन अधिवक्ताओं के संयुक्त प्रार्थना पत्र पर हुआ है। न्यायालय में परिवाद पर 30 नवंबर को सुनवाई की जाएगी।

अधिवक्ता राम सिंह लोधी, सुनीता वर्मा और हर्ष गुप्ता की ओर से न्यायालय में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें कहा है कि वे सनातन धर्म के अनुयायी हैं।

सनातन धर्म एवं शास्त्रों के अनुसार द्वापर व त्रेता युग में जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं श्री कृष्ण को ईश्वर का दर्जा प्राप्त है। समस्त सनातन धर्म अनुयायियों के अराध्य भगवान हैं।

26 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने करवाचौथ के निर्जल व्रत का उपहार उड़ाते हुए अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा गया कि यह करवा चौथ का व्रत नहीं, बल्कि खसम पूजन दिवस है।

29 अक्टूबर की कथा में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए उनके स्वरूप, नाम और आचरण को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। भगवान श्रीराम के पांच पिता कहकर अपमानित किया।

परिवादी अधिवक्ताओं का कहना है कि इस तरह के बयान इंटरनेट मीडिया और समाचार चैनलों के माध्यम से देखने-सुनने के बाद उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं है। इस संबंध में परिवादियों ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को पांच नवंबर को तहरीर दी थी।

मगर, पुलिस ने घटनास्थल रामपुर में नहीं होने का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज नहीं की। मजबूर होकर न्यायालय आए हैं। अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने बताया कि न्यायालय ने परिवाद दर्ज करते हुए सुनवाई के लिए 30 नवंबर नियत की है।

यह भी पढ़ें- '7 जवानों की शहादत का बदला लिया, अब दूसरों की बारी...' रामपुर हत्याकांड पर इस पोस्ट ने मचाई खलबली; झारखंड रवाना होगी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।