Bageshwar: बागेश्वर में 110 वर्ष पुराना सरयू नदी पर बना झुला पुल आवाजाही के लिए बंद, नगर पालिका ने लगाए बैरियर
सरयू नदी पर वर्ष 1913 में बना झूला पुल गुरुवार से आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नगर पालिका ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं। पुलिस भी आवाजाही करने वालों पर नजर रख रही है। सरयू नदी पर बना झूला पुल 110 वर्ष का हो गया है। बीते दिन पुल के गार्डर और दीवार पर बड़ी दरार देखी गई।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: सरयू नदी पर वर्ष 1913 में बना झूला पुल गुरुवार से आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नगर पालिका ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं। पुलिस भी आवाजाही करने वालों पर नजर रख रही है।
110 साल पुराना हो गया सरयू नदी पर बना झूला पुल
सरयू नदी पर बना झूला पुल 110 वर्ष का हो गया है। बीते दिन पुल के गार्डर और दीवार पर बड़ी दरार देखी गई। उसके बाद जिलाधिकारी ने त्वरित आदेश दिया और पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। गुरुवार को पालिका ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं।
झूलापुर की दीवार पर पड़ी दरार लगातार हो रही चौड़ी
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि यह पुल कत्यूर बाजार से दुग बाजार को जोड़ता है। झूलापुल की दीवार पर पड़ी दरार लगातार चौड़ी होती जा रही है। उत्तरायणी के मेले के दौरान पुल पर रंगरोगन किया गया था। इसकी मरम्मत कराने को पत्राचार किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।