Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Result: गढ़वाली में लॉटरी से फैसला, कल्पना बनी मुखिया; दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर चुनाव रोमांचक

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 07:35 PM (IST)

    Uttarakhand Panchayat Result द्वाराहाट ब्लॉक की गढ़वाली पपोली ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव में कल्पना बिष्ट और गीता भट्ट को 155-155 वोट मिले। बराबर मत मिलने पर लाटरी का सहारा लिया गया जिसमें कल्पना बिष्ट (Kalpana Bisth) विजयी रहीं। कुल 311 वोट पड़े जिनमें से एक अवैध था। दोनों प्रत्याशियों की सहमति से लाटरी द्वारा निर्णय लिया गया।

    Hero Image
    Uttarakhand Panchayat Result: प्रधान पद का चुनाव बेहद रोमांचक

    जागरण संवाददाता, रानीखेत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में द्वाराहाट ब्लाक से लगे गढ़वाली पपोली ग्राम पंचायत (हवलबाग ब्लाक) में प्रधान पद का चुनाव बेहद रोमांचक रहा।

    दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर लाटरी का सहारा लिया गया। इसमें कल्पना बिष्ट विजयी रही।निकटवर्ती कठपुडिय़ा क्षेत्र के गढ़वाली पपोली ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए ब्लाक मुख्यालय में वोटों की गिनती हुई। यहां कुल 311 वोट पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल्पना व प्रतिद्वंदी प्रत्याशी गीता भट्ट दोनों को 155 -155 मत मिले। जबकि एक मत अवैध पाया गया। दोनों प्रत्याशियों की सहमति से पीठासीन व मतदान अधिकारी के समक्ष लाटरी के जरिये निर्णय लेने पर सहमति बनी। इसमें लाटरी कल्पना बिष्ट के पक्ष में खुल गई और उन्होंने प्रधान पद पर बाजी मार ली। 

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025 Live: मतदान जारी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की बहू की धमाकेदार वापसी