Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav Result: सल्ट विधायक का बेटा पंचायत चुनाव में हारा, चर्चाओं में जीना परिवार की साख

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 02:55 PM (IST)

    अल्मोड़ा के स्याल्दे ब्लॉक में बबलिया सीट पर बीडीसी सदस्य के चुनाव में करन जीना को करन नेगी ने हराया। विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना की हार राजनीतिक घराने के लिए बड़ा झटका है। उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। करन नेगी ने 50 वोटों से जीत हासिल की। इस परिणाम को सत्ता के बदलते समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है।

    Hero Image
    बबलिया बीडीसी चुनाव करन नेगी ने करन जीना को हराया. File

    जासं, अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लॉक की बबलिया सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव एक दिलचस्प मुकाबला बन गया, जब मैदान में उतरे सल्ट के वर्तमान विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना को शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह हार साधारण नहीं, बल्कि एक राजनीतिक घराने की साख पर सीधी चोट मानी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करन जीना की हार का झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि वे न केवल प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं, बल्कि उन्हें आगामी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था। करन को कांटे की टक्कर में करन नेगी ने हराया। महज़ 50 वोटों का अंतर रहा, लेकिन इसके मायने गहरे हैं।

    महेश जीना स्वयं दो बार से विधायक हैं, और उनके चाचा इससे पहले तीन बार लगातार विधानसभा की कुर्सी संभाल चुके हैं। ऐसे में करन जीना की हार को स्थानीय राजनीति में सत्ता के बदलते समीकरणों और जनमानस के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

    गांव की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक, इस परिणाम की गूंज सुनाई दे रही है।सवाल उठ रहा है क्या राजनीति अब सिर्फ विरासत से नहीं, जनविश्वास से चलेगी?