Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav: द्वाराहाट में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने खदेड़ा

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 03:34 PM (IST)

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दौरान द्वाराहाट में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हो गई। ब्लॉक प्रमुख पद के मतदान के समय अंतिम सदस्य के मतदान के लिए पहुँचने पर तनाव बढ़ गया और दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस ने हस्तक्षेप करके स्थिति को नियंत्रित किया और समर्थकों को मतदान केंद्र से दूर खदेड़ा। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं।

    Hero Image
    पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा. Concept Photo

    जासं, द्वाराहाट। बीडीसी सदस्यों के पतियों के कथित अपहरण से उपजा बवंडर देर रात जैसे तैसे थमा। मगर ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान के दौरान फिर बवाल हो गया। शुरुआती चरण में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में गहमागहमी बमुश्किल शांत हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मगर अंतिम सदस्य मतदान को पहुंचा ही था कि तनाव बढ़ गया। दोनों पक्षों में हाथपाई के बाद ईंट पत्थर चल गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए बलप्रयोग कर दोनों दलों के समर्थकों को मतदान केंद्र से दूर खदेड़ा।

    मामला गुरुवार को दिन का है। 40 सदस्यों में से 39 ने या तो वोट डाल दिया था अथवा वोट डालने के लिए लाइन पर खड़े थे। इतने में एक अंतिम सदस्य भाजपा समर्थकों के साथ वोट डालने के लिए भीतर चला गया। अन्य समर्थक के गेट पर जाते ही दूसरे पक्ष ने टोका ते बवाल हो गया।

    दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। धक्कामुक्की के साथ लात घूंसे चले। देखते ही देखते एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाए गए। पत्थर लगने से दो लोगों को मामूली चोटें भी आई।