Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: अग्निवीर योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी विफलता, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जनता से करेंगे संवाद

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 06:37 PM (IST)

    Uttarakhand politics news करन माहरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कमलेश की मौत ने पूरे प्रदेशवासियों काे विचलित किया है। सभी लोग उनके परिवार के साथ है। अग्निवीर योजना उत्तराखंड जैसे राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

    Hero Image
    अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : Uttarakhand politics news : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Uttarakhand congress president Karan mahra) ने कहा कि अग्निवीर योजना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। योजना को लेकर सबसे पहले कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया। प्रदेश की जनता से अग्निवीर योजना की असफला को लेकर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से संवाद किया जाएगा और व्यापक जनांदोलन चलाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमलेश की मौत ने किया विचलित

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कमलेश की मौत ने पूरे प्रदेशवासियों काे विचलित किया है। सभी लोग उनके परिवार के साथ है। अग्निवीर योजना उत्तराखंड जैसे राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे लोगों का सैन्य गौरव पूरा देश जानता है। प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति देश की सुरक्षा में सीमाओं पर तैनात है। आगामी भारत जोड़ा यात्रा में प्रत्येक व्यक्ति से अग्निवीर योजना को लेकर संवाद करेंगे। जिसके बाद इस योजना के खिलाफ एक बार फिर जनांदोलन शुरु किया जाएगा। योजना यहां के युवा, बेरोजगाराें के साथ धोखे से कम नहीं है।

    जल्द प्रदेश संगठन का होगा विस्तार

    संगठन के विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कारण कुछ देरी हुई है। जल्द ही प्रदेश में संगठन का विस्तार पूरा हाे जाएगा। उसकी लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले की तरह बड़ा संगठन नहीं बनाया जा रहा है। इसका स्वरुप छोटा कर दिया गया है। यह भी तय किया गया कि अब पांच साल से अधिक एक व्यक्ति पद में नहीं रहेगा। अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। संगठन में किसी प्रकार कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कार्यकर्ता देश विरोधी, जाति, नफरत वाली धर्म की राजनीति करने वाली पार्टियों के खिलाफ एकजुट है।

    यह भी पढ़ें :

    भारत जोड़ो यात्रा के लिए अल्मोड़ा में जुटे दिग्गज, नहीं आए हरदा समेत कई कांग्रेसी, प्रभारी बोले- होगी कार्रवाई 

    अग्निवीर भर्ती में असफल रहने पर खुदकुशी करने वाले कमलेश की मौत से हरदा दुखी, ट्वीट कर उठाए सवाल