Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand: अल्‍मोड़ा में भाजपा ने किया बड़ा उलटफेर, 11 साल बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद कांग्रेस से छीना

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 05:51 PM (IST)

    उत्तराखंड में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 11 में से 8 ब्लॉक प्रमुख पदों पर कब्जा जमाकर बड़ा उलटफेर किया है। 2019 में कांग्रेस का दबदबा था लेकिन इस बार भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा की जीत का श्रेय संगठन की मजबूत पकड़ और निर्दलीयों को साधने की रणनीति को जाता है जबकि कांग्रेस गुटबाजी और कमजोर संगठन के कारण पिछड़ गई।

    Hero Image
    वर्ष 2019 में कांग्रेस का था दबदबा, इस बार अध्यक्ष समेत भाजपा का पलड़ा भारी

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख पदों के नतीजों ने जिले के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। भाजपा ने इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 11 में से 8 ब्लॉक प्रमुख पद जीत लिए, साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी अपने नाम कर ली। 2019 में स्थिति बिल्कुल उलट थी, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस आठ ब्लॉकों पर काबिज थी। भाजपा के सिर्फ तीन ब्लॉकों में ही प्रमुख थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार राजनीतिक उलटफेर दिखाई दिया। सल्ट, द्वाराहाट और धौलादेवी ब्लाकों को छोड़ भाजपा आठ ब्लाकों स्याल्दे, भैंसियाछाना, हवालबाग, चौखुटिया, ताकुला, लमगड़ा, भिकियासैंण, ताड़ीखेत में काबिज हुई। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी भाजपा की झोली में गए। वर्ष 2019 में भाजपा के पास जिले में तीन ब्लाकों लमगड़ा, धौलादेवी और ताकुला में ही प्रमुख बने थे।

    राजनीतिक जानकार मानते हैं कि भाजपा की जीत में संगठन की जमीनी पकड़,और निर्दलीयों को साधने की रणनीति अहम रही। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी और पार्टी कार्यकर्ताओं का एकजुट ना होना रहा। 11 वर्ष बाद कांग्रेस से छीनकर भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हुई। कांग्रेस के लिए यह चुनाव सबक लेने वाले है। अगर अब भी वह संगठन को मजबूत नहीं कर पाई ताे उसके लिए आने वाले दिन और कठिन हो सकते हैं।

    • 2019: कांग्रेस- आठ, भाजपा-तीन, जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस़
    • 2024: भाजपा-आठ, कांग्रेस-तीन, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा

    अल्मोड़ा में विजयी ब्लाक प्रमुख

    ब्लाक का नाम - विजयी प्रत्याशी

    हवालबाग  हिमानी कुंडू भाजपा

    भैंसियाछाना  नीमा आर्या भाजपा

    धौलादेवी  -लीला बिष्ट कांग्रेस

    लमगड़ा   - त्रिलोक रावत भाजपा

    ताकुला -मीनाक्षा आर्या भाजपा (निर्विरोध)

    भिकियासैंण -सतीश नैनवाल भाजपा

    स्याल्दे -मथुरा दत्त भाजपा

    द्वाराहाट -आरती किरौला कांग्रेस

    सल्ट -कंचन रावत कांग्रेस (निर्विरोध)

    चौखुटिया -चेतना नेगी भाजपा

    ताड़ीखेत -बबली मेहरा निर्दलीय