Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा में जाम का झाम, राहगीर परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 26 May 2022 03:47 PM (IST)

    पर्यटन सीजन के दौरान अल्मोड़ा में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अल्मोड़ा में जाम का झाम, राहगीर परेशान

    अल्मोड़ा में जाम का झाम, राहगीर परेशान

    संस, अल्मोड़ा : पर्यटन सीजन के दौरान जिला मुख्यालय में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार केएमओयू बस स्टेशन से गांधी पार्क तक पूर्वाह्न में लगे जाम से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक दिक्कतों का सामना बुजुर्गों व महिलाओं को करना पड़ा ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला मुख्यालय के सभी आंतरिक मार्गों पर इन दिनों जाम की समस्या बनी हुई है। नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा करने तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से पार्क करने से यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को पूर्वाह्न में माल रोड पर केएमओयू स्टेशन से गांधी पार्क तक करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। इससे जरूरी कार्यों के लिए हल्द्वानी व अन्य क्षेत्रों को जा रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर जन अधिकार मंच, हिंदू जागरण मंच ने जाम की समस्या के समाधान को कारगर उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

    आंतरिक मार्गों पर नहीं फुटपाथ की व्यवस्था

    जिला मुख्यालय के आंतरिक मार्गों पर फुटपाथ की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था डे केयर सेंटर तथा केंद्रीय सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन लंबे अरसे से आंतरिक मार्गों पर फुटपाथ बनाने की मांग उठा रहे हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    मुख्यालय में जाम की समस्या नहीं आनी चाहिए। पुलिस कर्मियों के साथ होमगार्ड भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। अगर जाम लग रहा है तो फिर इस पर कार्रवाई की जाएगी।

    - ओशीन जोशी, सीओ, अल्मोड़ा