Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 Apr 2022 04:38 PM (IST)

    भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    Hero Image
    बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बाड़ी बगीचा राजपुरा में एक विचार गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण कर देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज के शोषित व वंचित वर्ग को शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया। इस अवसर पर धर्मवीर आर्य ने उनके जीवन परिचय को विस्तार पूर्वक बतलाया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गोष्ठी को कार्यक्रम के जिला संयोजक नवीन प्रसाद आगरी जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता पांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला प्रदेश, धर्मवीर आर्य, नवीन प्रसाद, पूनम पालीवाल, कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, मनोज जोशी, संजय शाह आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में माल्यार्पण कर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, पूरन सिंह रौतेला, अम्बीराम, परितोष जोशी, महेश चन्द्र आर्या, सुरेन्द्र लाल टम्टा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, दिनेश जोशी, राबिन भण्डारी आदि उपस्थित थे।

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी धूमधाम से जयंती मनाई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, जगमोहन फत्र्याल, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

    भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर जयंती समारोह समिति ने भी बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित कर रैली निकाली। रोडवेज कर्मचारियों ने कार्यशाला परिसर में आंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर गोविद प्रसाद टम्टा, दीपक कुमार, रामलाल, कुंदन लाल, भरत लाल टम्टा, नवीन चंद्र, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

    इधर सोमेश्वर के न्याय पंचायत डिगरा के फल्याटी शक्ति केन्द्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को नमन किया। इस अवसर पर चंदन बिष्ट, खड़क सिंह नेगी, भीम राम, उमेश मेहरा, प्रकाश नेगी, बहादुर सिंह जलाल, देवेंद्र कुमार गिरीश बोरा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।