रामकथा सुंदर करतारी, संशय विहग उड़ावनहारी
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विकास खंड हवालबाग के मां तुगेश्वरी देवी मंदिर में मंगलवार से भव्य कलश यात्रा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विकास खंड हवालबाग के मां तुगेश्वरी देवी मंदिर में मंगलवार से भव्य कलश यात्रा संग श्री राम कथा का आगाज हुआ। इस मौके पर कथा व्यास रघुवीर दास प्रभु ने कहा कि श्रीराम कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के दु:ख होते हैं।
मंगलवार को प्रात: मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई। इसके बाद सुबह क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा क्षेत्र के टानी से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए तुंगेश्वरी मंदिर पहुंची। इसके बाद महिलाओं ने मंदिर में भजन व कीर्तन के माध्यम से श्रीराम व मां दुर्गा की महिमा का यशोगान किया। अपराह्न में श्रीराम कथा का आगाज हुआ। इसमें जुहु मुंबई से पहुंचे कथा व्यास रघुवीर दास प्रभु ने रामचरित मानस का उद्वरण देते हुए कहा कि, रामकथा सुंदर करतारी। संशय विहग उड़ावनहारी अर्थात श्रीराम की कथा सुनने से मनुष्य के सभी संशयों का शमन हो जाता है। कहा कि जो भी मनुष्य प्रभु की शरण में जाता है, वह मनुष्य के सभी संकटों का हरण कर लेते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने व्यस्त दैनिक जीवन से कुछ समय निकाल कर हरि की उपासना जरूर करनी चाहिए। कथा का आयोजन मंदिर के भगत महाराज के तत्वावधान में किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।