विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेखा आर्या का सोमेश्वर में शक्ति प्रदर्शन, बोलीं- जनता का प्यार मेरी ताकत, चुनौतियों से नहीं डरूंगी

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:00 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में धन्यवाद रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया, जहां हजारों की संख्या में लोग ...और पढ़ें

HighLights

  1. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में शक्ति प्रदर्शन किया।

  2. सोमेश्वर को अपना मायका बताया, जनता का प्यार सबसे बड़ी ताकत।

  3. कांग्रेस पर साधा निशाना, विकास कार्यों पर उठाए सवाल।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने धन्यवाद रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति जुटी। जनसमर्थन देखकर रेखा आर्या भावुक हो गईं।

रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने सोमेश्वर को अपना मायका बताते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें हमेशा बेटी की तरह स्नेह और आशीर्वाद दिया है। जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी और ताकत है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी यहां की जनता उन्हें अपना प्यार देगी।

रेखा आर्या ने कहा कि सोमेश्वर से उनका भावनात्मक रिश्ता है। यहां की जनता ने विषम परिस्थितियों में भी जिस तरह उनका साथ दिया है, उसे वह कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करती रहेंगी।

कहा कि रास्ते में कितनी भी चुनौतियां आएं, वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि विपक्ष को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए।

कांग्रेस बताए कि सत्ता में रहते हुए उसने सोमेश्वर और प्रदेश के विकास के लिए क्या किया और उसके कार्यकाल में कितने घोटाले हुए। केवल आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक बयानबाजी से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।

उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति का उद्देश्य पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

यहां जिलाध्यक्ष महेश नयाल, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, गणेश जलाल, दीपक बोरा, हरीश परिहार, जिला मंत्री वंदना आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजलि जोशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ राजू रावत और गणेश रोतेला समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रक्त की कमी, डोनर के बावजूद किशोरी रेफर, ब्लड बैंक पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: 26 हजार वेतन और पेंशन की मांग पर सरकार को चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।