Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Uttarakhand: जागेश्वर झांकरसैम के समीप पिकअप दुर्घटना ग्रस्त, चालक की मौत

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 06:43 PM (IST)

    अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ जा रहा एक पिकअप जागेश्वर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे चालक अमित कुमार की मौत हो गई। सोनू नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य किया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    Hero Image
    अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को जा रहा था पिकअप. Concept Photo

    जासं, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को जा रहा पिकअप (छोटा हाथी) जागेश्वर के झांकरसैम के पास अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना में वाहन सड़क से नीचे करीब 150 मीटर खाई में जा गिरा। इस घटना में चालक की मौत हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को सुबह पिकअप वाहन संख्या यूपी-14क्यूटी-8045 अल्मोड़ा से टेलीकाम कंपनी के टावर लगाने को सामान लेकर पिथौरागढ़ की ओर निकला। जिसमें चालक अमित कुमार उम्र 32 और सोनू 40 सवार थे। लेकिन झांकरसैम के पास चालक अमित ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

    अनियंत्रित पिकअप सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल चालक अमित कुमार निवासी ग्राम समाना थाना कपूरपूर जिला हापुड़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सोनू कुमार निवासी ग्राम अतरौली थाना भोजपुर गाजियाबाद का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    फिलहाल घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक और घायल के परिजनों को जानकारी दे दी है।