Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अराजक तत्वों ने जागेश्वर धाम में तार-तार की मर्यादा, गेट फांदकर मंदिर में घुसे; गार्ड को पीटा और काटा हंगामा

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 03:53 PM (IST)

    Jageshwar Dham जागेश्वर धाम में सायंकालीन आरती के बाद मंदिर के गेट बंद होने के बाद कुछ अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। बंद गेट के ऊपर चढ़कर जबरन घुसने की कोशिश की। सुरक्षा गार्ड को पीटा और वह कुत्तों को भी साथ लाए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से लोग भयभीत हैं। श्रद्धालुओं को परंपराओं का पालन करना चाहिए।

    Hero Image
    Jageshwar Dham: अराजक तत्वों ने जागेश्वर धाम में काटा हंगामा. Jagran

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। Jageshwar Dham: जागेश्वर धाम में सायं कालीन आरती के बाद जब मंदिर का गेट बंद हो गया तो कुछ अराजक तत्वों में जमकर हंंगामा काटा।

    वह बंद गेट के ऊपर चढ़ गए और जबरन जागेश्वर धाम में घुसने की कोशिश की। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी। दन्या पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

    चार-पांच लोग गेट फांदकर मंदिर में पहुंचे

    शुक्रवार को आज सायंकालीन आरती के बाद जागेश्वर मंदिर का मुख्य द्वार बंद हो गया था। इतने में चार-पांच लोग गेट फांदकर मंदिर में पहुंच गए। विरोध करने पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड बबलू को पीट दिया। यह लोग साथ में कुत्ते भी लाए हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में लगातार सामने आ रहे दुष्‍कर्म-छेड़छाड़ के केस और 'दारोगा दीदी' लापता, अब कैसे होगी बहनों की सुरक्षा?

    मौके पर उन लोगों ने जमकर हंगामा काटा। जब क्षेत्रवासियों ने उनके बारे में पूछा तो उन्होंने अराजकता शुरू कर दी। जिसके बाद लोगों ने दन्या पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। घटना के बाद से क्षेत्र में लोग डरे सहमे हैं।

    श्रद्धालुओं को इस पवित्र धाम में परंपराओं का पालन करना चाहिए। इस प्रकार के कृत्य निंदनीय हैं। इन लोगों के इस कृत्य से पुजारी और सुरक्षा कर्मी दहशत में हैं। जानकारी मिलते ही मैंने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी थी।- नवीन भट्ट, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: प्रयागराज में एका, हरिद्वार में रार, यही अखाड़ा परिषद के झगड़े का सार