विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभावों को दी मात: पिता ने चाय बेचकर गीतांजलि को बनाया होनहार, बनीं नायब तहसीलदार

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:53 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 11:54 AM (IST)

अल्मोड़ा के नीलेश बिष्ट और रानीखेत की गीतांजलि सती ने अभावों के बावजूद उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री धामी ने नीलेश को नियुक्ति पत्र दिया, जबकि गीतांजलि अपर पीसीएस की तैयारी में भी जुटी हैं।

रानीखेत की गीतांजलि अब अपर पीसीएस की तैयारी में जुटीं।

रानीखेत की गीतांजलि अब अपर पीसीएस की तैयारी में जुटीं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा/रानीखेत। मुख्यमंत्री आवास में जिन 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए, उनमें नगर क्षेत्र के नीलेश बिष्ट भी शामिल रहे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य सिविल एवं अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) की मेरिट सूची में इस प्रतिभा ने 13वीं रैंक प्राप्त की थी। नीलेश की माता रमा बिष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

वहीं रानीखेत की गीतांजलि सती किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। वह अपर पीसीएस की तैयारी में भी जुटी हैं।

उद्यांचल कालोनी मकीड़ी (अल्मोड़ा) निवासी स्व. हरीश सिंह बिष्ट के पुत्र नीलेश ने वर्ष 2013 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान जबकि 12वीं में टॉप-10 में जगह बनाई थी। उन्होंने दिल्ली विवि के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज से उच्च शिक्षा ग्रहण की। वहां रसायन विज्ञान में एमएससी के टॉपर रहे।

वर्ष 2022 में सीएसआइआर नेट की परीक्षा रसायन विज्ञान से उत्तीर्ण करने के बाद वह सिविल सेवाओं की तैयारी जुटे। वर्ष 2024 की लोअर पीसीएस परीक्षा में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। नीलेश को नियुक्तिपत्र मिलने पर विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के गुरुजनों व क्षेत्रवासियों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।

यह भी पढ़ें- UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई बाद में नहीं मिलेगा मौका

यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पुत्र नीलेश बिष्ट ने लोअर पीसीएस में 13वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।