UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट कल, जल्द कर लें अप्लाई बाद में नहीं मिलेगा मौका
उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल तक आखिरी मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-1795608973028_m.webp)
UKPSC Lower PCS Recruitment 2026: लास्ट डेट कल।
HighLights
कुल 54 उम्मीदवारों का होगा चयन।
आवेदन करने के लिए स्नातक अनिवार्य।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी सूचना है। यूकेपीएससी लोअर पीसीएस की परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास केवल कल यानी 26 नवंबर तक का ही मौका है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक UKPSC Lower PCS 2026 के लिए पंजीकरण नहीं किया है। वे केवल कल तक ही आवेदन कर सकते हैं।
यूकेपीएससी लोअर पीसीएस के लिए योग्यता
इस परीक्षा के लिए केवल वे अभ्यर्थी ही आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर होगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन एवं सामान्य बुद्धि परीक्षण से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए होगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों के लिए आयोजित होगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 54 उम्मीदवारों का चयन होगा। इसमें नायब तहसीलदार के लिए कुल 13 पद रिक्त, आबकारी निरीक्षक के लिए कुल 4 पद रिक्त, पूर्ति निरक्षक के लिए कुल 02 पद रिक्त, विपणन निरक्षक के लिए 20 पद रिक्त, श्रम प्रवर्तन के लिए 5 पद रिक्त, कर अधिकारी जिला पंचायत के लिए 5 पद रिक्त, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरिक्षक के लिए 1 पद रिक्त और गन्ना विकास निरिक्षक के लिए 4 पद रिक्त है।
आवेदन करने की लास्ट डेट कल है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।